उत्तराखंड : MSC पास का गेम ओवर..कुख्यात गैंगेस्टर सुनील राठी के नाम से 50 लाख रंगदारी मांगने वाला अरेस्ट ..


हरिद्वार : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम से सर्राफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों से हथियार भी बरामद किए हैं.

दहशत फैलाने के लिए पहले चलाई थी गोली
कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने चार टीमें गठित की थी और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई थी. जांच के दौरान बीती रात पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान और उसके साथियों को रानीपुर झाल के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों के पास एक पिस्टल, दो देशी तमंचे और घटना में इस्तेमा की गई कार भी बरामद की है.
बताया जा रहा है कि प्रदीप चौहान कभी बैंक में काम करता था और एमएससी पास है और यूपी के बिजनौर जिले का निवासी है. प्रदीप ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 26 जुलाई की शाम को सर्राफा कारोबारी पर गोली भी चलाई थी. गनीमत रही कि गोली सर्राफा कारोबारी के लैपटाप में धंस गई और उसकी जान बच गई. ज्वालापुर कोतवाली में एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदीप चौहान को एक मामले में फैसले के लिए रुपयों की आवश्यकता थी इसलिए उसने हरिद्वार के मोरा तारा ज्वैलर्स के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की योजना बनाई. योजना को सफल बनाने के लिए उसने अपने चार साथियों का सहारा लिया और 26 जुलाई को सर्राफा कारोबारी पर गोली चलाने के बाद उसे फोन पर 50 लाख रुपए देने धमकी दी.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा_ बिहार का नया सीएम कौन..?