

उत्तराखंड के ऋषिकेश से सुबह ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां नवजात की मौत से आहत पिता ने खुदकुशी कर ली। महज दो हफ्तों के भीतर हुई दो मौतों से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कृष्णानगर कॉलोनी की है। जहां 23 साल का अमित पुत्र लालबाबू अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। 15 दिन पहले अमित की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। पूरा परिवार बेटे के जन्म की खुशियां मना रहा था, लेकिन नवजात का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसलिए उसकी अचानक मौत हो गई। इस बात ने अमित को भीतर से तोड़कर रख दिया था। वो बेटे की मौत के बाद से मानसिक तनाव में था।
नवजात की मौत के बाद अमित ने पत्नी को मायके भेज दिया। इस बीच मंगलवार को परिजन किसी काम से बाहर गए थे। घर पर अमित अकेला था। जब वो लौटे तो उन्होंने घर में अमित का शव पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नवजात की मौत के बाद से अमित गहरे सदमे में था। वो किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। अमित की मौत के बाद अब घर में उसकी बेटी और पत्नी अकेले रह गए हैं।
मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उसने अचानक आत्मघाती कदम उठा लिया। बहरहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video