उत्तराखंड : “TAKE IT SERIOUSLY” मंत्री जी खुले मंच पर धन सिंह रावत को शिक्षक की बेबाक टिप्पणी वीडियो हो रहा वायरल..

चमोली (उत्तराखंड)
जिले में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम उस समय सुर्खियों में आ गया जब एक शिक्षक ने मंच से शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सीधे-सीधे आड़े हाथों ले लिया। मामला प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में हो रही देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी से जुड़ा था।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक ने खुले मंच से व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “Take it seriously मंत्री जी, वरना लोग आपको गंभीरता से नहीं लेंगे।” शिक्षक का यह बयान सुनकर मंच और पंडाल में सन्नाटा छा गया।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों से प्रमोशन के लिए योग्य शिक्षक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र की लापरवाही के चलते न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही प्रक्रिया पारदर्शी। शिक्षक ने मंच से यह भी कहा कि वह डरते नहीं, इसलिए अपना नाम और पहचान भी खुद ही सार्वजनिक कर रहे हैं ताकि कोई यह न कहे कि वह छिपकर बोल गए।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग शिक्षक की बेबाकी की सराहना कर रहे हैं और सरकार से सवाल कर रहे हैं कि आखिर शिक्षा विभाग की अनदेखी कब तक जारी रहेगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला