Ad

उत्तराखंड : अजीबोगरीब फरमान, नम्बर प्लेट पर UK नहीं उ.ख. लिखें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड भाषा विभाग ने एक अजीबोगरीब फैसला लेकर विवाद को जन्म दे दिया है. विभाग ने उत्तराखंड राजभाषा अधिनियम 2009 के तहत हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाहनों की नंबर प्लेट पर पंजीयन कोड ‘UK’ की जगह ‘उ.ख.’ लिखने का प्रस्ताव जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd

इस संबंध में वन, भाषा, तकनीकी शिक्षा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि वर्तमान में सभी आरटीओ व एआरटीओ कार्यालयों में पंजीयन कोड केवल अंग्रेजी में अंकित किए जा रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के समय में हिंदी में भी कोड लिखे जाते थे।

इस सुझाव को मंजूरी दे दी गयी है। और अब फाइल परिवहन विभाग को भेजी जाएगी. लेकिन इस फैसले ने न सिर्फ प्रशासनिक सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी है. कई लोगों ने इसे ‘बेमतलब की पहल’ और ‘व्यवस्था से खिलवाड़’ बताया।

वहीं परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहनों की नंबर प्लेट में कोई बदलाव राज्य सरकार नहीं कर सकती. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स का डिजाइन और कोडिंग पूरी तरह केंद्र सरकार के अधीन है, और इसमें किसी भी तरह का परिवर्तन सिर्फ केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ही किया जा सकता है।

इसलिए भाषा विभाग का यह फैसला न केवल तकनीकी रूप से अमान्य है, बल्कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी व्यावहारिक नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक और कानूनी रूप से सही उपाय किए जाने चाहिए, न कि ऐसे निर्णय जो लागू ही न हो सके. फिलहाल, इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स और आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है, और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भाषा प्रेम दिखाने के लिए नियम-कानूनों को ताक पर रखा जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page