

उत्तराखंड : जनपद देहरादून में कप्तान ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित एक निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया लाइन हाजिर किए गए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला की जगह इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान को डोईवाला का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। तो वहीं दूसरी और उप निरीक्षक प्रमोद शाह को चौकी लालतप्पड़ की जिम्मेदारी दी गई है।
डीआईजी/एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इंस्पेक्टर डोईवाला मुकेश त्यागी और चौकी प्रभारी लालतप्पड़ नवीन डंगवाल सहित डोईवाला कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एकाएक कप्तान द्वारा की गई इस कार्रवाई से महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला मुकेश त्यागी, उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी लालतप्पड़, उप निरीक्षक मुकेश कुमार थाना डोईवाला को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के संबंध में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal