

उत्तराखण्ड में भीमताल के खड़की गांव में बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। लंबे समय से नौकुचियाताल के आसपास गांव में बाघ का कुनबा दिखने से दहशत कायम है।
नैनीताल जिले में भीमताल से लगे नौकुचियाताल के खड़की गांव में बीते कुछ समय से बाघ और उसके परिवार के दिखने से भय का माहौल है। यहां ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने रात्रि गश्त के साथ पिंजरे लगाए थे। यहां बाघ ने कई ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग ने कुछ दिन पूर्व खड़की, तोक गादे और आस पिंजरे लगाए।
सोमवार रात पिंजरे में बाघ की जगह गुलदार कैद हो गया। मंगलवार की सुबह पता चलते ही पिंजरे के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। गुलदार को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी