

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और भी चाक चौबंद करने के लिए एसएसपी ने देर रात 42 से अधिक इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादला किए हैं।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जिले में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने 42 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के स्थानांतरण कर दिए हैं। जिसके आदेश देर रात जारी हो गए। एसएसपी द्वारा किए गए तबादला आदेश के बाद जिले में कई थानों के थानेदार बदल गए हैं वहीं कई दरोगाओं को नई पोस्टिंग मिली है।
इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकास नगर से पुलिस कार्यालय भेजे गए हैं वहीं निरीक्षक राजेश शाह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकास नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वही निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक मनोज असवाल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक मुकेश त्यागी को प्रभारी एसओजी ग्रामीण से प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर का चार्ज दिया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UPSC सिविल सर्विस 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी,, अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर_देखें मेरिट लिस्ट
न सुसाइड नोट, न कोई सुराग_हल्द्वानी की युवा टीचर का शव फंदे से लटका मिला..
जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत