उत्तराखंड : यहाँ देखते ही देखते पलभर में ज़मींदोज़ हो गया पहाड़.. बमुश्किल बचाई लोगों ने जान..देखें वीडियो..

उत्तराखंड : (चंपावत) राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश से पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है पहाड़ी क्षेत्रो में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन जारी है। ऐसे में शहरों को जोड़ने वाले रास्ते भी ब्लॉक हो रहे हैं, बीते दिनों पहले ज्योलीकोट-भवाली मार्ग में भी मलबा आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था और सड़क पूरी तरीके से ब्लॉक हो गई थी। वही आज टनकपुर से चंपावत को जाने वाले रास्ते में चलथी के पास अचानक पहाड़ी भरभरा कर ज़मींदोज़ हो गई है।
सड़क के किनारे खड़े लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे है, यह पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों के कैमरे में कैद कर ली, आप देख सकते हैं किस तरीके से सड़क के ऊपर से पहाड़ ताश के पत्तों की तरह ढह कर नीचे की तरफ आ रहा है। गनीमत यह रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ, फिलहाल सड़क ब्लॉक हो गई है, स्थानीय प्रशासन की मदद से सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी