

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है।
कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी।
आरोप है कि आई पी सिंह ने अयाज अहमद की प्रमोशन संबंधी आई फाइल पर बिना कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में लाएं प्रमोशन पर मुहर लगा दी इससे अयाज अहमद प्रमोट होकर मुख्य अभियंता बन गए कई दिनों से चल रहे इस विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री शासन व लोक निर्माण विभाग में भी तनातनी देखी जा रही थी अब सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री के स्टाफ द्वारा ही मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद कई और भी गंभीर सवाल खड़े हो गए है।आईपीसी की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।आपको बताते चले की आईपी सिंह को सतपाल महाराज के स्टाफ में तैनाती से पहले ही हटाया जा चुका है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्य अभियंता को शासन हटाएगा या मुकदमे की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि इंस्पेक्टर डालनवाला ने की है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal