Ad

उत्तराखंड(दुःखद) : यहां खाई में गिरा शादी से लौट रहा वाहन,दो महिलाओं की मौत,बच्चे ज़ख़्मी

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

शादी से लौट रहा एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। 

ADVERTISEMENTSAd

नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार हादसे की शिकार हो गई। हादसा गुमखाल सतपुली के मध्य कुल्हड़ बैंड पर हुआ। दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित दो की मौत हो गई है। जबकि कार चालक दलवीर सिंह उनका पुत्र सुरजीत सिंह 6 वर्षीय अर्पित वह 4 वर्षीय वामिका घायल है। बताया जा रहा है कि यह परिवार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तछवाड़ में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने कोटद्वार से ग्राम तछवाड़ गया हुआ था।

दलवीर सिंह का पुत्र अनूप अपनी बाइक में कार के पीछे ही आ रहा था। इस बीच ग्राम बेरगांव के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में अनूप की पत्नी प्रीति व अनु की नानी की मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल दलबीर सिंह सुरजीत सिंह अर्पित वह वामिका को उपचार के लिए हंस चिकित्सालय सतपुली में ले जाया गया है

घायलों का चल रहा उपचार

दुर्घटना में गंभीर रूप से अन्य घायलों को हंस हॉस्पिटल सतपुली ले जाया गया है। कार करीब 500 मीटर गहरे खड्ड में गिरी है। 

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है जनपद पौड़ी के थाना सतपुली से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई कुलाड़ बैंड पर दुर्घटना, पर मौके पर पहुंची SDRF ने किया रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला अस्पताल पहुंचाया मृतकों की पहचान प्रीति पत्नी अनूप सिंह, 31 वर्ष.बिल्लू देवी, उम्र 65 वर्ष (अनूप सिंह की नानी) के रूप में हुई सोमवार को थाना सतपुली द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कुलाड़ बैंड के पास एक वाहन (UK15C 2901) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन कार था जो रोड से नीचे खाई में गिरा हुआ था। उक्त वाहन में 7 व्यक्ति (2 महिला 2 पुरुष तथा 2 बच्चे व 01 नवजात) सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार की तरफ जा रहे थे।


एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 के माध्यम से कोटद्वार, अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा 02 महिलाओं को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में दलबीर सिंह असवाल पुत्र श्री बलबीर सिंह, उम्र- 58 वर्ष (चालक), निवासी- तछवाड़, पाटीसैंण, कोटद्वार लालपुल घराट.

सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह, 24 वर्ष, निवासी- उपरोक्त.अनूप असवाल, 36 वर्ष. अर्पित (अनूप का बेटा, 6 वर्ष) वामिका ( अनूप की बेटी, 9 माह) के रूप में हुई सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *