Ad

उत्तराखंड(दुःखद हादसा) – दिल्ली से आए पयर्टकों की गाड़ी गहरी खाई में समाई .. 2 लोगों की दर्दनाक मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात आपदा का सबब बनती दिखाई दे रही है जहां बारिश के मौसम में कई जगह बोल्डर गिरे। कई लोग इन हादसों का शिकार बने। वहीं कई घायल भी हुए। अब देर रात लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों की एक कार खाई में जा समाई। इस दौरान रात के अंधेरे में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि दिल्ली से पर्यटक लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे। कार में तीन लोग सवार थे। देर रात जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के पास फाइबर बैंड पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना के बाद लैंसडाउन कोतवाल संतोष कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन घना कोहरा होने के चलते कार का पता नहीं चल पाया। काफी देर तक पुलिस कार को ढूढ़ती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर जाकर खोजबीन शुरू की तो कार खाई में मिली। कार से दो युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने कर चैक की तो एक युवक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिसकी पहचान नफजगढ़ दक्षिण पश्चिमी दिल्ली निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे युवक की शिनाख्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *