बड़ी खबर : नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान.. माननीयों की संपत्ति पर धामी सरकार को घेरा.. की जाँच की मांग….

उत्तराखंड : सदन के अंदर जनहित से जुड़े मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में विपक्ष धामी सरकार पर लगातार हमलावर है। कई मुद्दों पर सरकार के मंत्री भी बैकफुट पर नज़र आ रहे हैं। बेरोजगारी, उत्तराखंड भू कानून, मंहगाई, आपदा जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने का काम किया है। आज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने खुद की संम्पति की जांच की बात कह कर नज़ीर पेश की।
सदन के भीतर दिया गया बयान पत्थर की लकीर माना जाता है। लेकिन उसमें भी सदन के बाहर कई बार बदलाव होने की बात सामने आती है। वहीं सदन में बेबाकी से जनता के सवाल और मुद्दा उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने एकबार फिर से बड़ी बात कही है।
सदन में अनियमित्ता के एक मामले को लेकर प्रीतम सिंह ने सदन में कहा कि किसी विभाग में अनियमितता की बात होना मतलब भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसे में सरकार को जांच करानी चाहिए। वहीं सरकार बार बार पिछली सरकार के कार्यकाल में अनियमित्तता होने की बात कर रही है। तो जरूरत पड़ने पर मेरी जांच कराए सरकार की मेरी कितनी आय में इजाफा हुआ है। साथ में मेरी ही नही मेरे पिताजी के मंत्री बनने से लेकर अब तक की आय की जांच होनी चाहिए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट