

उत्तराखंड के कई जिलों में जहांबारिश से नदिया उफान पर हैं. पिथौरागढ़ के धारचूला में नदी में अचानक इतना पानी बढ़ गया कि यहां खोतीला में नदी किनारा बना एक मकान केवल तीन सेकंड के अंदर ही नदी के बहाव में बह गया. इस घटना का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है.
उत्तराखण्ड के धारचूला में नदी के तेज बहाव में एक मकान बह गया। इसके अलावा नदी किनारे की जमीन भी भूकटाव के कारण भूस्खलन की भेंट चढ़ गई।
पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के खोतिला गांव में काली नदी में पानी की अत्यधिक मात्रा होने से कारण भूकटाव होने लगा है। इस भूकटाव के चलते काली नदी किनारे बसा एक मकान भूस्खलन की जद में आकर ताश के पत्तों की तरह बह गया। वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगोंने इस घटना का वीडियो बना लिया। गनीमत ये रही कि प्रशासन की मुस्तैदी के चलते इस क्षेत्र को खतरनाक क्षेत्र घोषित कर मकान में रहने वालों को हटा दिया गया था। इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
धारचूला में ही काली नदी के कहर से खोतिला गांव में भू कटान शुरू हो गया है। खोतिला गांव में हुए भू कटाव के लाइव विजुअल भी सामने आए हैं, जिसमें तेज बहाव से गांव की जमीन भरभरा कर नदी में समाती दिख रही है। भूस्खलन के ये लाइव वीडियो नदी की दूसरी तरफ नेपाल से लिए गए है। लगातार हो रहे भू कटाव के चलते गांव के कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। डर से घबराये ग्रामीणों ने जरूरी सामान के साथ गांव छोड़ना शुरू कर दिया है।
दरअसल खोतिला गांव में पिछले वर्ष भी बड़ी आपदा आई थी, जिसे देखते हुए ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। गांव में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एन.डी.आर.एफ.और एस.डी.आर.एफ.की टीम को गांव के लिए रवाना कर दिया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित