उत्तराखंड : सुनकंडी के पास पलटी रोडवेज बस_30 यात्री थे सवार..Video


उत्तराखंड: सुनकुंडी में पलटी रोडवेज बस, 30 यात्री थे सवार, 5 घायल
उत्तरकाशी – उत्तराखंड रोडवेज की एक बस, जो जखोल से देहरादून जा रही थी, आज सुबह सुनकुंडी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस संख्या UK 7 PA 4177 सड़क से बाहर पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 30 यात्री थे, जिनमें से पांच लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं। अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची हैं।
उत्तराखंड के जखोल क्षेत्र के सुनकंडी गांव के पास बुधवार को एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 30 यात्रियों में से 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
घटना के बाद एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी भेजा। दुर्घटना में बस सड़क से बाहर पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, और एसडीआरएफ ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत कार्यों की निगरानी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेजी से स्थिति सामान्य की जाए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ
बनभूलपुरा की तस्कर जोया गिरफ्तार_36 लाख की स्मैक बरामद..Video
नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी
गैस-पेट्रोल-डीजल सप्लाई और स्टॉक को लेकर डीएम ने क्या कहा..