
उत्तराखंड : अगले कुछ दिनों में राज्य में मौसम का मिजाज़ अलग रुख अख्तियार कर सकता है मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक हो सकता है ठंड में इज़ाफ़ा,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। मौसम विभाग ने छह व सात नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने की बात कही है। गढ़वाल मंडल ही इसका अधिक प्रभाव दिखेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं मंडल में पश्चिमी विक्षोभ का खास प्रभाव रहने वाला नहीं है।

पांच व छह नवंबर को ऊधम सिंह नगर जिले में शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। पर्वतीय जिलों में सात नंबर को कहीं कहीं पर आंशिक बादल छा सकते हैं।मौसम विभाग ने 10 नवंबर के बाद ठंड में वृद्धि होने की संभावना जताई है। नवंबर में तराई-भाबर में न्यूनतम तापमान नौ से चार डिग्री तक पहुंचता है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि, मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। शाम को सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। चोटियों पर हल्की बूंदाबांदी और हिमपात हुआ है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, शाम को सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है।
इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..