
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा आज अवगत कराया गया है कि आयोग की आगामी परीक्षाओं की शुचिता एवं गोपनीयता के दृष्टिगत निम्न आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं:-
- आगामी समस्त परीक्षाओं को सम्पन्न कराने हेतु नई टीम तैनात की गई है। परिसर में पुलिस / ईण्टेलीजेन्स विभाग द्वारा स्थापित की गई कड़ी सुरक्षा के बीच उक्त टीम द्वारा नये सिरे से प्रश्न बैंक तैयार कराये जा रहे हैं तथा उक्त के आधार पर निर्मित प्रश्न-पत्रों के अनुसार ही पटवारी / लेखपाल परीक्षा – 2022 को 12 फरवरी, 2023 पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा -2021 को दिनांक 23 से 26 फरवरी, 2023 एवं वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
- वर्तमान में गतिमान सभी चयन परीक्षाओं के सम्बन्ध में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए परीक्षावार विस्तृत आन्तरिक जाँच रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है। आयोग द्वारा उक्त आन्तरिक रिपोर्ट तथा पुलिस आख्या के आधार पर समग्र विचारोपरान्त अग्रेतर निर्णय लिया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..
लीक किताब, FIR और आरोप_राहुल गांधी बोले ‘मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा’
एक और पति मारा गया_ पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से कई वार किए..