
उत्तराखंड में जल्द आईएएस और आईपीएस के तबादले हो सकते हैं सूत्रों के मुताबिक आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हुए अफसरों का भी कद बढ़ाया जाना संभव है। सूत्रों के अनुसार सचिवालय से लेकर जिलों तक आईएएस और आईपीएस संवर्ग में फेरबदल की कसरत पूरी हो चुकी है। अब उच्च स्तर पर इस पर फैसला होना है माना जा रहा है कि जल्द सीएम धामी तबादलों को हरी झंडी दे सकते हैं।
दरअसल पिछले दिनों पीसीएस से 16 अफसरों का आईएएस संवर्ग में प्रमोशन हुआ था। केंद्र सरकार द्वारा इन्हें बैच भी आवंटित कर दिए गए हैं इनमें कई अधिकारी अगले साल तक प्रभारी सचिव के रैंक तक आएंगे। लिहाजा ऐसे में इन अफसरों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल उत्तराखंड में हरिद्वार उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले तीन प्रमोटी आईएएस अफसरों के पास कमान है वहीं पुलिस में प्रमोटी आईपीएस अफसरों में देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और चमोली और चंपावत के कप्तान के रूप में तैनात हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी