

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से गजब मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।हरिद्वार में तैनात एआरटीओ रत्नाकर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रत्नाकर सिंह विभाग के ही एक दारोगा को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दारोगा मुकेश वर्मा जो राज्य आंदोलनकारी बताए जा रहे हैं उन्होंने सयंम बरता । हालांकि मारपीट का क्या कारण था ये अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन फिलहाल समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबर हरिद्वार से है जहां एक साहब ने एक कांस्टेबल को जमीन पर गिरा कर पीटा है इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि साहब किसी बात से कांस्टेबल से नाराज थे लिहाजा वीडियो में दिख रहा है कि साहब कैसे गिरा गिरा कर कांस्टेबल को पीटने का प्रयास कर रहे हैं।
कई पुलिसकर्मी वह अन्य अधिकारी भी बीच बचाव करते दिख रहे हैं यह मामला सुर्खियों में आते ही जिलाधिकारी हरिद्वार ने जांच के आदेश दिए हैं बताया जा रहा है कि एडीएम हरिद्वार इस मामले की जांच करेंगे ।
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या यह ऐसा करना उचित है ऐसा कांस्टेवल ने क्या कह दिया जो साहब आपा खो बैठे अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती के ठीक एक दिन पहले ऐसी हिंसा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।मामले की वजह का पता अभी तक नही चल सका है
मामले पर हरिद्वार की जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने घटना का संज्ञान लेते हुए एडीएम को जांच करने के निर्देश दिए।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..
उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव