

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में थाना प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप में 10 से 12 युवकों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर जानलेवा हमला करते हुए बेहद क्रूरता के साथ मारपीट की जिस पर एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर थाना । प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आरोपियों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया हैं 10 से 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया. जिसके बाद प्रेमनगर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने 2 युवकों को बीती रात गिरफ्तार भी कर लिया है।
कर्मचारी कुलवेंदर निवासी हरिद्वार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है. मंगलवार की रात करीब एक बजे वह एक वाहन में सीएनजी डाल रहा था. तभी एक गाड़ी आई. उसका चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था. कुलवेंद्र ने गाड़ी सवार युवक से कहा कि पहले में इस गाड़ी को सीएनजी भर दूं, उसके बाद आपकी गाड़ी में सीएनजी डाल दूंगा. ये बात सुनकर गाड़ी सवार वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद 10-12 लोगों को साथ लेकर आया. जिसके बाद उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी।
थाना प्रेमनगर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि एसएसपी महोदय के निर्देश पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात 10 से 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और बुधवार देर रात दो युवक सागर निवासी सोनीपत और प्रिंस निवासी शामली को गिरफ्तार किया गया है, जो देहरादून में रहकर नौकरी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि बाकी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त