Ad

उत्तराखंड : छात्रा ने रेलवे ट्रैक पर दी जान,सदमे में परिजन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से दुखद खबर सामने आ रही है बीती रात रेलवे स्टेशन के नजदीक सातवी कक्षा की छात्रा वंदना (13) निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। ट्रेन ड्राइवर ने घटना को साफ देखा। किशोरी रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू रात करीब दो बजे पुलिस के माध्यम से पता चला की उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

ADVERTISEMENTSAd

कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता तेजपाल का कहना है कि मूल रूप से भोजीपुरा जिला बरेली का रहना वाला है। 10 जून को शहर में मजदूरी करने के सिलसिले से शहर में  परिवार ले कर आया था। उसके चार बच्चे है। उसका कहना है की घर में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। न ही कभी बच्ची को डांटा। इस घटना से वह भी हैरान और सदमे की हालत में है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *