Ad

उत्तराखंड : ततैयों के हमले में दो बच्चों की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर हमला बोल दिया. जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों की जान गई है, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ और लोग खौफजदा हैं. घटना भारत नेपाल सीमा से लगे बैतड़ी जिले की है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि जिले के नजदीकी बजांग थलारा गांव पालिका डोर गांव में ततैयों के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं हमले में घायल हो गई, सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

थलारा गांव पालिका वार्ड अध्यक्ष रवींद्र खाती ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्य जंगल में घास काटने के बाद उसे बारिश से बचा रहे थे. इस दौरान घास ततैयों के छत्ते से टकरा गई. इस दौरान ततैयों ने हमला बोल दिया. इस दौरान ततैयों के हमले से लोगों ने बचने की कोशिश भी की और इधर-उधर भागने लगे।

ततैयों के हमले में तीन वर्षीय मासूम सुरबीर खाती और पांच वर्षीय सिया खाती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ततैयों के हमले में 7 वर्षीय सुमी खाती, उसकी मां डम्मरा खाती और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे से गांव में मातम पसरा है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है .ततैयों की हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page