

उत्तराखंड – हरिद्वार : घर से नमाज पढ़ने के लिए निकले युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मामला लक्सर क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव का है। युवक अलविदा जुमे की नमाज़ पढ़ने गया था।

लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। देर रात युवक का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के सामान व घास में दबा मिला। पुलिस की शुरुआती शुरुआती छानबीन में पता चला है कि युवक की कुछ लोगों के साथ हाथापाई हुई थी। पुलिस ने हर एंगल से मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का 22 वर्षीय बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच गांव के दूसरे किनारे पर रहने वाले कुछ युवकों ने जानकारी दो कि जब शादाब नमाज पढ़ने जा रहा था।
तभी उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी और हाथापाई हुई थी। जब वह वहां से निकल रहे थे तो उन्हें समझाकर अलग कर दिया था। इसी बीच तलाश करते हुए जब परिजन गाँव के निकट निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो शादाब का शव शटरिंग के सामान और घास से दबा मिला।
ग्रामीणों के मुताबिक शादाब के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। इसलिए माना जा रहा है कि किसी ने उसकी पीटकर हत्या कर दी है। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है, बहुत जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..