

उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय का 4 दिवसीय दौरे की हल्द्वानी से होगी शुरुआत,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया हल्द्वानी से शुरू अपने प्रवास के दौरान विजय वर्गीय बूथ व मंडल स्तर की बैठकों में भाग लेने के साथ साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद , विधायक समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं. भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है, जो कार्यकर्ताओं में उर्जा भरेगा.
14 अक्टूबर को कैलाश विजयवर्गीय चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे. इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि 14 अक्टूबर को वह काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे. 15 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कैलाश विजयवर्गीय कुमाऊं मंडल के बूथ और मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसके बाद प्रबुद्ध लोगों के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे.
उसके बाद कैलाश विजवर्गीय हरिद्वार के लिए रवाना होंगे. जिसके बाद 16 और 17 अक्टूबर को देहरादून में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं, 17 अक्टूबर की रात को वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
राजेंद्र बिष्ट ने कहा उनके बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है. पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है. उनके दौरे में मुख्य रूप से 2024 लोकसभा चुनाव के अलावा निकाय चुनाव को लेकर चर्चा होगी. वहीं, पार्टी को उनके दौरे से मजबूती मिलेगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..