Ad

नैनीताल : पालिका ई.ओ.और रंग कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की, लगाए गए यह बड़े आरोप…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में नगर पालिका चेयरमैन सचिन नेगी और ई.ओ.अशोक कुमार के साथ अभद्रता करने के आरोपी को पुलिस थाने ले आई। हॉलीवुड के पूर्व कलाकार इदरीश मालिक पर हाथापाई के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। दोनों पक्षों ने आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अपने पक्ष के वीडियो साक्ष्य पुलिस को दिए है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में नगर पालिका में आज हंगामा हो गया। हंगामा तब हुआ जब ‘मंच आर्ट एंड थिएटर’ के अध्यक्ष इदरीश मलिक, पवन, जावेद व तीन अन्य ई.ओ.(अधिशासी अधिकारी)के कार्यालय में पहुंच गए। उनका आरोप था कि पालिका कर्मियों ने बी.एम.साह ओपन थिएटर में लगे उनके महंगे पोस्टरों को फाड़ दिया है। इतना ही नहीं पालिका ने जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद थिएटर में विद्युत व्यवस्था भी नहीं की है। नगर पालिका के ई.ओ. अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि आरोपी और उनके साथियों ने उनके कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर अभद्रता की और सरकारी कार्य मे बाधा डाली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए चेयरमैन और ई.ओ.की तरफ से सभी सभासद और नगर पालिका कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। कुछ देर चले हंगामे के बाद नगर पालिका की तरफ से तहरीर भेजी गई है।


इसके विपरीत इदरीश मालिक ने भी जिलाधिकारी से 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक शरद नाट्योत्सव के लिए मिली अनुमति का हवाला देते हुए पालिका पर पोस्टर फाड़ने के साथ कलाकारों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *