
उत्तराखंड के रानीखेत में एक दुर्गम नजारा देखने को मिला है जहां लैपर्ड का जोड़ा मेटिंग करता कैमरे में कैद हुआ है। सुमित और उनकी पत्नी ने रानीखेत से घर लौटते समय इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है।
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में गुरुवार रात लगभग 10:20बजे सुमित गोयल और उनकी पत्नी किसी मित्र के घर से मजखाली स्थित अपने घर की तरफ लौट रहे थे। सुमित ने बताया कि इसी दौरान उन्हें रानीखेत से अल्मोड़ा और द्वाराहाट मार्ग में गोल्फा कोर्स के सामने दो गुलदार दिखे। सुमित ने बताया कि उन्हें, पहले एक गुलदार दिखा, तो वन्यजीव बर्ताव के अनुभव के कारण, उन्होंने गाड़ी खड़ी की लाइट बन्द कर दी। इस दौरान सड़क में एक दो वाहन गुजरे, लेकिन वो टस से मस नहीं हुए। तभी एक गुलदार उनके बाएं पहिये के बगल में आकर बैठ गया। बिना घबराए सुमित और उनकी पत्नी पूजा गाड़ी में ही बैठे रहे। अब सुमित ने गाड़ी की लाइट जलाई तो गुलदार उठा और आगे को निकाल गया, अब गुलदार के साथ एक नौजवान मादा गुलदार भी थी। गुलदार को देखने के बाद उत्साहित सुमित ने बताया की वो गाड़ी से कुछ दूर निकलने के बाद लौटे तो दोनों मेटिंग कर रहे थे। गुलदार का जोड़ा दो बार मेटिंग करता दिखा जो कैमरे में भी कैद हो गया।
साहसिक खेलों के प्रशिक्षक और लॉन टैनिस खिलाड़ी सुमित ने बताया कि वो कुछ देर रुके और फिर जोड़े को एकांतवास में छोड़कर अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ घर को निकल गए। उन्होंने कहा गुलदार तो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं लेकिन मेटिंग का ये साइट बहुत ही कम देखने को मिलता है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..