

उत्तराखंड : ऊधसिंह नगर जनपद में खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
उधमसिंह नगर जिले से बेहद दुःखद ख़बर है। आकाशीय बिजली गिरने से खटीमा के सेजना गांव में खेत में धान रोपाई कर रहे भाई-बहन की झुलसने से मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले सुमित सिंह राणा उम्र 19 वर्ष और सुहावनी राणा 22 वर्ष है, दोनो सैजना गांव मे अपने परिवार के साथ खेत मे धान रोपाई कर रहे थे, आकाशीय बिजली गिरने से दोनों हीं खेत मे गिर पड़े।
आनन फानन मे दोनों को परिजन खटीमा सरकारी अस्पताल ले गए, जहाँ पर डॉक्टरों ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित कर दिया है। इस घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस ह्रदय विदारक घटना से सैजना गांव में शोक की लहर छा गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर