

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से सनसनीखेज़ मामला सामने आ रहा है। पन्त नगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंचार्ज आशीष कुमार चौसाली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है उनका शव फंदे से लटका मिला है। मृतक आशीष का महिलाओं की तरह मेकअप किया हुआ था और शव फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस तरह का प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पत्नी पिथौरागढ़ में सेंट्रल स्कूल में शिक्षिका है और गर्भवती बताई जा रही है जबकि मृतक के पिता पुलिस के रिटायर्ड दरोगा थे। बहरहाल इस मामले के पीछे की कहानी को पुलिस जल्द सुलझाने की बात कह रही है। फिलहाल ट्रैफिक कंट्रोल इंचार्ज आशीष कुमार की मौत हत्या है या आत्महत्या है अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस बारीकी से मामले की इन्वेस्टीगेशन में जुट गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने