
उत्तराखंड के रुड़की में कार सवार युवक की सरेआम लाठी-ठंडो से पिटाई की वारदात CCTV में कैद हो गयी, खतरनाक तरीके से हुए हमले और बेरहमी से मारपीट कि इस घटना के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वारदात रुड़की के भगवानपुर इलाके की बीते 26 मई की बताई जा रही है ।फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक चुड़ियाला गांव निवासी प्रियांशु अपने परिवार के साथ चुड़ियाला गांव स्थित चूड़ामणि मंदिर में दर्शन को गए थे, जहां पर कुछ लोगों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, हमले में प्रियांशु घायल हो गया, पीड़ित ने इस मामले में भगवानपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्यन्त, जतिन, रितिक और अभिषेक निवासी चुड़ियाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, तमाम पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..