Ad

उत्तराखंड : देर रात हुआ दर्दनाक़ हादसा,2 की मौत,1गंभीर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – रुद्रप्रयाग : देर रात रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। जानकारी प्राप्त होते ही SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

ADVERTISEMENTSAd

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अवगत कराया गया कि एक टाटा सूमो (वाहन संख्या- UK07TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे।

SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायल:- राहुल, पुत्र स्व0 श्री विजय लाल

मृतक: 1. अंकित पुत्र श्री रघु लाल, 26 वर्ष

  1. वासुदेव पुत्र श्री शोभाराम, 25 वर्ष
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *