

ऋषिकेश:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी की संस्तुति पर ऋषिकेश इकाई के अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा और महामंत्री पद पर गणेश रयाल को सर्वसम्मति से चुना गया। गुरुवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पत्रकारों की समस्याओं को को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए ऋषिकेश में यूनियन के गठन किए जाने का निर्णय लिया गया ।
जिसमें राजेश शर्मा को अध्यक्ष और गणेश रयाल को महामंत्री पद पर चुना गया। जिसमें यह तय किया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार दोनों अध्यक्ष और महामंत्री आपसी विचार के बात करेंगे। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सहयोग से ऋषिकेश में जनपद टिहरी, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के संयुक्त क्षेत्र के महत्व को देखते हुए यहां उपनिदेशक कार्यालय सूचना खोला जाए। बैठक में हरीश तिवारी ,अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, दुर्गा नौटियाल, आशीष डोभाल, सुदीप पंचभैया, खुशबू गौतम, सूरजमणि सिलस्वाल, दिनेश सुरियाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, राजीव कुमार, पंकज कौशल ,रणवीर सिंह ,बसंत कश्यप , नीरज गोयल,सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..