उत्तराखंड : यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरभरा कर गिरा पहाड़, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक भूस्खलन..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के हिमालय से जुड़े पहाड़ों के गिरने का एक भयावह वीडियो सामने आया है। यहां तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग की तम्बा नजंग मार्ग की पहाड़ी भरभरा कर गिर गया। इस हादसे के बाद बुदि में 40 आदि कैलाश यात्री और दर्जनभर लोग फंस गए हैं।


पिथौरागढ़ जिले में धारचूला से तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में लखनपुर और नजंग के पास एक बड़ी पहाड़ी के दरकने का वीडियो सामने आया है। मोटर मार्ग के ठीक ऊपर की इस पहाड़ी में दरारों के चलते चेतावनी आ गई थी जिसके कारण लोग पहाड़ी के दायरे से दूर खड़े थे। लगभग 15 दिनों बाद आज मलघाट में मोटर मार्ग खुलने से लोगों को राहत मिली ही थी की शाम 5 बजे इस भारी भूस्खलन से तम्पा नजंग में राष्ट्रीय राजमार्ग दोबारा बंद हो गया है। इससे प्राइवेट यात्रा कर लौट रहे 40 आदि कैलाश यात्री बुदी में फंस गए हैं। इन यात्रियों को आज धारचूला पहुंचना था लेकिन मार्ग बंद होने के कारण इनके साथ दर्जनों स्थानीय लोग भी बुदी में फंस गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से फिर से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है मार्ग को खुलने में तीन से चार दिन का समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *