

उत्तराखंड : रुड़की से बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यह वारदात कुछ ऐसी है.”जिसको लफ्जों में बयान भी नहीं किया जा सकता।और हैरत के बात यह है कि इस घिनौनी वारदात के पीछे किसी और का नहीं बल्कि बच्ची के सगे मामा का ही हाथ है”.
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सालियर गांव निवासी मुरसलीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।घटना का खुलासा एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया है। एस एस पी के मुताबिक बच्ची को कथित मामा ने आरोपी से बदला लेने हेतु ट्रैप की तरह इस्तेमाल किया था।
गौरतलब है की 12 वर्षीय बच्ची से आरोपी मुरसलीन ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था जिसका विडियो भी बच्ची के मामा द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया था आरोपी के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त था परिजनों के साथ साथ गांव के लोग भी आरोपी को पकड़ने की मांग पुलिस से कर चुके थे।आरोपी की दरिंदगी का वीडियो सामने आने पर परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई थी जिसके चलते एसएसपी प्रमेंद्र सिंह ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के कड़े निर्देश दिए थे ।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 02. अप्रैल को कोतवाली गंगनहर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर दी गई कि शिकायतकर्ता का सगा साला अक्सर उसकी नाबालिक बेटी को अक्सर अपने घर लेकर जाता था। कुछ समय पूर्व एक वीडियो वायरल होने पर शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal