

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भ्रष्टाचार के आरोपों में हटाए गए उद्यान विभाग के निदेशक रहे बवेजा के स्थान पर उद्यान विभाग की जिम्मेदारी अब आईएएस रणवीर चौहान को दी गई है। वे वर्तमान में कृषि विभाग के अपर सचिव भी हैं।

उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर बवेजा पर सवाल खड़े होते रहे हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए बवेजा को निलंबित कर दिया था। उस पर उत्तरकाशी की एक नर्सरी को अनैतिक लाभ पहुँचाने का आरोप था।शासन में अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है। सचिव दीपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी किए।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व डा० हरमिन्दर सिंह बवेजा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखण्ड को निलम्बित करते हुए उन्हें आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..
Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..
Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में साइनाइड बम,,बड़े धमाके की धमकी_स्टूडेंट में हड़कंप..