

उत्तराखंड : रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई हैं।
जानकारी के अनुसार, गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।
आग की लपटें देख दहशत में आए लोग
आग बुझाने के लिए मंगलौर और भगवानपुर से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इस बीच आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठता देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आए गए और घर से बाहर निकल आए। वहीं दमकल की गाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया। इस बीच कारखाने से धमाके की आवाज ही निकलती रही, जबकि कारखाने में मौजूद चौकीदार की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
कारखाने में रखा सिलेंडर भी फटा
बताया जा रहा है कि कारखाने में पांच किलो का गैस सिलेंडर भी था जो फट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखण्ड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत..
शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..