

हल्द्वानी में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। बुधवार को जिले में 15 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें बेस के सर्जन और फिजिशियन, महिला अस्पताल और एसटीएच के एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। इनका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।
बेस अस्पताल में फिजिशियन और सर्जन डेंगू से पीड़ित हैं। इस वजह से अस्पताल में मुख्य फिजिशियन और सर्जन सेेवाएं नहीं दे रहें हैं। अस्पताल में एक अन्य फिजिशियन डॉ. जितेंद्र भट्ट मरीजों को देख रहे हैं। इनके अलावा बेस अस्पताल में एक वार्ड ब्वॉय को भी डेंगू हो गया है। उसे भी छुट्टी दे दी गई है।
महिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक भी डेंगू से पीड़ित हो गई हैं। वह भी छुट्टी पर हैं। इससे पहले एक और महिला चिकित्सक को डेंगू हो गया था। वह अब ठीक होकर काम पर लौट आई हैं। एसटीएच में एक डॉक्टर को डेंगू हुआ है। उनका भी उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अमूमन डेंगू पीड़ित मरीज को पूरी तरह से ठीक होने में 10 से 15 दिन लग जाते हैं।’
इधर, नैनीताल जिले में डेंगू के 147 मामले सक्रिय हैं। इनमें नैनीताल जिले के 119 लोग हैं। बाकी मरीज दूसरे जिलों से रेफर किए गए हैं। बुधवार को जिले में डेंगू के 15 नए मामले आए हैं। एलाइजा रिपोर्ट में इनकी पुष्टि हुई है।
बचाव ही बड़ी सुरक्षा- सीएमओ
डेंगू से बचने के लिए बचाव ही बड़ी सुरक्षा है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से होता है। इससे बचने के लिए जागरूक रहें।
- अपने घर और कार्यक्षेत्र के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
- रात को मच्छरदानी लगाकर सोएं।
– बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं जिनसे मच्छर भागते हैं। उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिमागी बुखार का मरीज मिला
एसटीएच में दिमागी बुखार से पीड़ित मरीज को भर्ती कराया गया है। मरीज गदरपुर निवासी है। उसे 29 अक्तूबर को यहां भर्ती कराया गया था। बुधवार को एलाइजा रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।
बेस अस्पताल की फिजिशियन और सर्जन को डेंगू हो गया है। साथ ही यहां पर एक वार्ड ब्वॉय भी डेंगू से पीड़ित है। तीनों छुट्टी पर हैं। उनका उपचार चल रहा है।
- डॉ. जितेंद्र भट्ट, फिजिशियन, बेस अस्पताल, हल्द्वानी
महिला अस्पताल में एक महिला चिकित्सक को डेंगू हुआ है। एक अन्य महिला चिकित्सक डेंगू से ठीक होकर आ गई हैं। अन्य किसी स्टाफ को डेंगू नहीं हुआ है।
-डॉ. उषा जंगपांगी, सीएमएस, राजकीय महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी।
एसटीएच में एक डॉक्टर डेंगू से पीड़ित हैं। उनका उपचार चल रहा है। यहां डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार चल रहा है।
-डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO