उत्तराखंड : यहां गुलदार ने मासूम बच्चे को बनाया अपना निवाला, दहशत का माहौल


उत्तराखंड : पौड़ी के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय बच्चे को मार दिया। घटना आज मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पहुंच गई है। 108 की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
19:56
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव निवासी रविंद्र सिंह का पांच वर्षीय पुत्र पीयूष घर से कुछ दूरी पर खेलकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपटा मार दिया। 19:56
बताया गया कि आस-पास मौजूद लोगों के हो हल्ला करने पर गुलदार उसे झाडियों में छोड़ कर भाग निकला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । स्वजन व ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व पाबौ चौकी पुलिस को दी। जिस पर पौड़ी से गढ़वाल वन प्रभाग की टीम के अलावा पाबौ से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
गांव में दहशत का माहौल शव को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में पाबौ पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव को पौड़ी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ललित सिंह मौके पर हैं। ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : कार के अंदर छात्रा से दरिंदगी_ दो गिरफ्तार
पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?