उत्तराखंड : अगले तीन दिन इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी..

उत्तराखंड : मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 27 जुलाई को राज्य के नैनीताल , उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों का जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..