उत्तराखंड : उत्तरकाशी में भारी बारिश मचा रही तबाही, सैलाब में बही दुकानें..


उत्तराखंड : प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है ताजा तस्वीरें उत्तराखंड के उत्तरकाशी से आ रही हैं जहां उत्तरकाशी के पुरोला में बुधवार को रात भर भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर आ गए, जिस वजह यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।
भारी नुकसान की आशंका
यहां कुमोला खड्ड के उफान पर आने से 5-6 दुकानें बह गई हैं। रात से ही क्षेत्र में बिजली नहीं है। भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां पीएनबी बैंक का एटीएम भी बह गया है।
उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार को देहरादून और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी थी।
गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित
वहीं रात्रि को हुई बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास अवरुद्ध है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार
स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार