

उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ लगातार भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन-चार दिन तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 6 जिलों देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में 2 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 02 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal