

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक ने राज्य के बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में शुक्रवार यानी 27 सितंबर को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गये हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर को जनपद अन्तर्गत कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जिला आपदा प्रब न्धन प्राधिकरण आशीष भटगांई ने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 27 सितंबर (शुक्रवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्याल य (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगन बाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal