

उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नामी ज्वेलर्स के शोरूम में हाथ की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखिये कैसे तीन महिलाये और एक पुरुष सोनारीका बाई बंसल ज्वैलर्स में पहुंचते है और शोरूम कर्मचारियों से सोने की चैन दिखाने को बोलते है।
तीन महिलाएं और उनका पुरुष साथी कर्मचारी को बातो में उलझाते हैं। और इसी बीच एक महिला बड़ी सफाई से सोने की चैन को पार कर लेती है। फिर यह सभी लोग शोरूम से बाहर निकल जाते है। जब तक चैन चोरी का आभास होता है तब तक यह चोरनियो का गिरोह उड़नछू हो जाता है।
चोरी की यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, इस चोरी की वारदात की सूचना बाद में पुलिस को दी गई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल का कहना है कि सभी ज्वैलर्स को सावधान रहना चाहिये, महिलाओ का यह गिरोह घूम रहा है। उन्होंने बताया कि उनके शोरूम से लगभग डेढ़ तोले सोने की चैन चोरी हुई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख दस हज़ार रुपये है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत
कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित