

उत्तराखंड के हरिद्वर से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है यहां खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 3,लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि पिता और दो बच्चों की मौके पर मौत हुई है।

सुबह स्कूल जाते समय यह हादसा हुआ है।
हरिद्वार जिले के भोगपुर थाना क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है जिसमें खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर की चपेट में स्कूटी सवार आ गए जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा किया है। और पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित टांडा भागमल गांव के पास खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को रौंदा दिया। हादसे शिक्षक पिता कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो छोटे बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पेशे से शिक्षक कृष्णपाल अपने दोनों बच्चों को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रहे थे। टांडा भागमल गांव के पास सामने आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायल दोनो बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर के चिकित्सकों ने दोनों बच्चो को भी मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में रोजाना अवैध खनन हो रहा है। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली डंपर जैसे बड़े वाहन गांव से होकर गुजरते हैं कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। कार्रवाई ना
होने के कारण आज इतना बड़ा हादसा हो गया है।
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाया जाए। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है की उन्होंने कई बार गांव में हो रहे अवैध खनन की शिकायत प्रशासन से की मगर प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी जिस कारण आज दिल दहला देने वाली जघन्य घटना घटित हुई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..