
उत्तराखंड शासन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी किया है।
- संयुक्त सचिव श्याम सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार आशीष भटगाई, PCS को निदेशक, मण्डी परिषद, रूद्रपुर से हटाते हुए निधि यादव, पी०सी०एस० की अवकाश अवधि तक निदेशक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- जबकि ओमकार सिंह, सचिवालय सेवा को अपर सचिव, गोपन तथा पंचायती राज से हटाते हुए मायावती ढकरियाल, सचिवालय सेवा की अवकाश अवधि तक अपर सचिव, ग्रामीण निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित विभाग/पदभार के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार दिये जाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है, कि तत्काल अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर उसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : CBSE बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू..
सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..