उत्तराखंड : यहां दिनदहाड़े तमंचे के ट्रेलर से ..टेलर को किया बेदम…

उत्तराखंड (रुद्रपुर) :- ट्रांज़िट कैम्प थाना क्षेत्र में बहन के साथ प्रेम प्रसंग चलने के शक में भाई और उसके साथियों ने एक टेलर को पीट दिया। आरोप है कि मार पिटाई के दौरान आरोपियो ने तीन राउंड फायर भी किये। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब मार पीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक हाथ मे तमंचा लिए दिखाई दे रहा है। और तमंचे को चलाने का प्रयास भी कर रहा है।
आजाद नगर वार्ड नंबर 04 निवासी गंगाधर मौर्या ने थाना पुलिस को तहरीर सौप कर बताया कि वह टेलर का काम करता है और एक दुकान भी संचालित करता है। दुकान में कपड़े की कटिंग करने के लिए एक युवती अक्सर दुकान में आया करती थी। जिसको लेकर उसके भाई वीरेंद्र शक करने लगा। 7 सितंबर की देर रात वीरेंद्र अपने साथ पांच लड़कों को लेकर उसकी दुकान पर आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए लात घूसों से पीटना शुरु कर दिया। वहां मौजूद उसके परिचित सोनू यादव ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
8सितंबर को सुबह लगभग 10.30 बजे मनोज चौहान अपने तीन साथियों को लेकर उसकी दुकान पर आया। आरोप है मनोज चौहान ने उस पर तमंचा तान अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसको बुरी तरह से मारा व पीटा। मनोज चौहान ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जब सोनू यादव ने बीच बचाव का प्रयास किया तो मनोज चौहान ने दोनों पर तमंचे से तीन फायर झोंक दिए, जिसमें वह बाल बाल बच गए। उसके बाद आस पास के लोगों की भीड़ को आता देखकर मनोज चौहान व उसके तीनों दोस्तो सोने उर्फ जुंडी, वंश व हरपाल धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि कल दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर झोंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। साथ ही तमंचा ओर जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस