उत्तराखंड : सड़क हादसों में चार ने तोड़ा दम,मामा भांजे और पिता पुत्र की दर्दनाक मौत..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आज दुःखद सड़क हादसों का काला दिन साबित हुआ।जिसमें 4 लोगों ने अपने जान गंवा दी। यहां हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम की है। रोहित पुत्र किशनलाल अपने मामा रवि कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर जा रहे थे। रसूलपुर टोंगिया के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत हो गई। 

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। मृतक रोहित के भाई शुभम की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

बस – ट्राली हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही बस को कब्जे में ले लिया।

 पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से मनसब (50) पुत्र महबूब और अदनान (19) पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चेरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी।

जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि बस और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *