

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था. उत्तराखंड के नेताओं ने भी बापू और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन. बापू के महान विचार आज भी शाश्वत और प्रासंगिक है।
सीएम ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए लिखा, जय जवान जय किसान के प्रणेता, सादगी और सदाचार के प्रतीक, भारत रत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन. सादा जीवन-उच्च विचार को चरितार्थ करता आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कार्यभार
आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी