उत्तराखंड : ऋतु खंडूरी बनी प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का यह बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में भाजपा ने यह नया इतिहास लिखा है। ऋतु खंडूरी कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं।


कोटद्वार से भाजपा विधायक बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को आज सीएम कैबिनेट में उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में किस तरह महिलाओं की भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा रही है, इस लिहाज से इसे महत्वपूर्व फैसला माना जा रहा है। वैसे तो विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अब तक सीनियर विधायकों को ही जिम्मेदारी दी जाती थी। लेकिन इस बार हाईकमान ने ऋतु खंडूड़ी को यह जिम्मेदारी दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *