

प्रसिद्ध आई.ए.एस.दीपक रावत की फेक फेसबुक आई.डी.बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने का एक मामला सामने आया है। आयुक्त आई.ए.एस.दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है और पुलिस अपना काम कर रही है।
ऊत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र में आयुक्त पद पर तैनात(पोस्टेड)चर्चित आई.ए.एस.दीपक रावत की फर्जी(फेक)फेसबुक आई.डी.बनाकर किसी अज्ञात ने उसमें एक युवती की अश्लील फोटो अपलोड कर दी है। फ़ोटो अपलोड होने के बाद सोशियल मीडिया जगत में हंगामा मच गया।
अच्छे कड़क अधिकारी की छवि रखने वाले दीपक की आई.डी.से इस तरह का फोटो अपलोड होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। दीपक रावत आई.ए.एस.ऑफिसर की आई.डी.से फ़ोटो को सार्वजनिक किया गया है।
आयुक्त ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। आगे का काम नैनीताल पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि फ़ोटो गुरुवार को अपलोड की गई थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..