उत्तराखंड : शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा,हाइवे किया जाम..VIDEO


हरिद्वार,धार्मिक नगरी हरिद्वार से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को बीच सड़क पर खड़े होकर जबरन कारों को रोकते और राहगीरों को परेशान करते हुए देखा जा सकता है। घटना हरकी पैड़ी क्षेत्र के समीप रोडी बेलवाला चौकी के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना देर रात की है जब महिला ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चलती स्कूटी को भी अचानक रोक लिया। मना करने के बावजूद महिला स्कूटी पर जबरदस्ती बैठ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना को राहगीरों में से किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
धार्मिक आस्था का केंद्र माने जाने वाले हरिद्वार में शराब और मांस पर सख्त पाबंदी है। ऐसे में महिला की यह हरकत लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली मानी जा रही है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘शहर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य’ बताया है।
(अधिक जानकारी के लिए बने रहें)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी