

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें युवक द्वारा एक महिला को नशीली दवाओं का डोज़ देने के बाद दुष्कर्म किया गया प्रेग्नेंट होने पर पत्नी के साथ मिलकर कराया गर्भपात।
जानकारी के अनुसार देहरादून में विवाहित महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसकी पत्नी के खिलाफ गर्भपात कराने में शामिल रहने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।
राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी। कहा कि वह अक्सर अपनी और बच्चों की दवाएं लेने के लिए जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी जाती है। वहां अंशुल राणा उर्फ विक्की राणा नाम का लड़का दवा की होम डिलीवरी करने के दौरान उनके संपर्क में आया। महिला का आरोप है कि अंशुल ने उनकी दवाओं में 29 सितंबर 2022 को नशीली दवाएं दी। इसके बाद महिला के घर आकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी इसके बाद दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा जिससे महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दवाएं देकर गर्भपात करा दिया। वह दोबारा जनवरी में गर्भवती हुई तो आरोपी ने महिला को अपने साथ शादी कर रखने को कहा। अक्सर बाहर रहने वाले अपने पति को महिला ने इस बारे में बताया। तब पीड़िता को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। आरोप है कि अंशुल और उसकी पत्नी पिंकी ने अपने घर बुलाकर दोबारा गर्भपात की दवा खिला दी। महिला की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ दर्ज केस की जांच महिला दरोगा रश्मि रानी को सौंपी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal